पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा 15 वर्षीय गुमशुदा बालक हर्षित को 24 घण्टे के अंदर सकुशल बरामद किया गया*

Updated on: 27 October, 2026
*लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा 15 वर्षीय गुमशुदा बालक हर्षित को 24 घण्टे के अंदर सकुशल बरामद किया गया*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विकास सिंह

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के गुमशुदा की तलाश व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फैन्ट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बालक हर्षित उम्र 15 वर्ष को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।दिनांक 29.062023 को वादी मुकदमा श्री विवेक सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी दौलतपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी द्वारा अपने साले हर्षित पुत्र अनूप सिंह निवासी एस 8/314-ए-5 खजुरी हुकुलगंज वाराणसी द्वारा घर से सामन लेने के लिए निकलने व घर वापस न आने के सम्बन्ध में प्रा. पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर में मु0अ0सं0-179/2023 धारा 363 भादवि पंजीकृत कर उपरोक्त गुमशुदा की तलाश प्रारम्भ की गयी। उ0नि0 हर्षमणि तिवारी के अथक प्रयास एवं गुमशुदा के परिवार के सदस्यों के आपसी सहयोग से आज दिनांक 30.06.2023 को गुमशुदा बालक हर्षित को बरामद कर उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। गुमशुदा के परिजनों तथा क्षेत्र वासियों द्वारा पुलिस के अथक प्रयासों की सराहना की गयी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)