पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*2 जुलाई को कुणाल सिंह, आकाश सिंह यादव, श्रुति राव की भोजपुरी फिल्म 'अफसर बिटिया' का ट्रेलर होगा रिलीज*

Updated on: 28 October, 2026
*2 जुलाई को कुणाल सिंह, आकाश सिंह यादव, श्रुति राव की भोजपुरी फिल्म 'अफसर बिटिया' का ट्रेलर होगा रिलीज*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. कृत इस फिल्म की निर्मात्री अनीता शर्मा द्वारा निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म 'अफसर बिटिया' का ट्रेलर आगामी 2 जुलाई को 'एंटर10 रंगीला' के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। यह जानकारी फ़िल्म मेकर प्रदीप के शर्मा ने दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी किया है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में आकाश सिंह यादव और श्रुति राव काफी चैलेंजिंग किरदार में नजर वाले हैं। इस फिल्म को लेकर वे बहुत एक्साइटेट हैं।बता दें कि 'एंटर10 रंगीला' के फेसबुक पेज से एक पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा हुआ है कि 'गरीब के बेटी समझ जे करत रहे घृणा, बनल बाड़ी सबके आज ऊ सबके प्रेरणा... देखीं 'एगो बेटी' के संघर्ष के कहानी 'अफसर बिटिया' के दमदार ट्रेलर में 2 जुलाई रविवार, सुबह 6 बजे गौरतलब है कि बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. कृत इस फिल्म की निर्मात्री अनीता शर्मा हैं। निर्देशक राकेश त्रिपाठी, कन्हैया एस विश्वकर्मा हैं। कथा, पटकथा, संवाद राकेश त्रिपाठी ने लिखा है। गीतकार कवि प्यारेलाल यादव, सत्या सावरकर एवं धरम हिन्दुस्तानी, संगीतकार मधुकर आनंद, डीओपी विजय मंडल हैं। संकलन कोमल वर्मा, नृत्य कानू मुखर्जी, कला रामबाबू ठाकुर का है। पोस्ट प्रोडक्शन ऑडियो लैब में किया गया है। पार्श्व संगीत असलम सुर्ती, भेष-भूषा नानू फैशन डिजाईनर का है। प्रोमो उमेश मिश्रा ने बनाया है। प्रोडक्शन हेड गौरव पटेल, प्रचारक रंजन सिन्हा एवं रामचंद्र यादव हैं। फिल्म में कुणाल सिंह, आकाश सिंह यादव, श्रुति राव, संजय पांडेय, प्रकाश जैस, मोना रे, बीना पांडेय और प्रदीप के शर्मा सहित कई कलाकार हैं।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)