पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*बड़ागाँव पुलिस नें कूटरचित दस्तावेज बनाकर दूसरे अभ्यर्थी की जगह UPSSSC (ग्राम विकास अधिकारी -2018) की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी मन्टू कुमार को किया गिरफ्तार* 

Updated on: 28 October, 2026
*बड़ागाँव पुलिस नें कूटरचित दस्तावेज बनाकर दूसरे अभ्यर्थी की जगह UPSSSC (ग्राम विकास अधिकारी -2018) की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी मन्टू कुमार को किया गिरफ्तार* 

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 26.06.2023 को UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी -2018 की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी विजय कुमार पुत्र गुलाब सिह निवासी ग्राम दादरा थाना राजगढ जनपद मिर्जापुर की जगह परीक्षा दे रहे मन्टू कुमार पुत्र संजय प्रसाद निवासी टीउरी थाना मानपुर जनपद नालन्दा बिहार को परीक्षा केन्द्र रामप्यारी मेमोरियल बालिका इण्टर कॉलेज हरहुआ वाराणसी के पर्यवेक्षण अधिकारीगणो द्वारा पकड़ लिया गया तथा बड़ागाँव पुलिस को सूपूर्द किया गया । प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 206/2023 धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 व 6/10 परीक्षा अधिनियम पंजीकृत किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सत्यानन्द यादव,हे0मो0 नन्द लाल यादव थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)