पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लेने व फर्जी एवं कूटरचना करने वाले अभियुक्त को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Updated on: 28 October, 2026
*नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लेने व फर्जी एवं कूटरचना करने वाले अभियुक्त को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

अभिषेक गुप्ता की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा गम्भीर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में, पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के क्रम में व प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में दिनांक 27/06/2023 को उ0नि0 श्री राकेश कुमार सिंह मय हमराह का0 अजय कुमार के देखभाल क्षेत्र, शान्ति व्यवस्था ड्यूटी तथा तलाश अभियुक्त के चौक चौराहे पर मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि थाना हाजा के मु0अ0सं0-0132/2023 धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि० से सम्बन्धित अभियुक्त मृग्येन्द्र लाल श्रीवास्तव उर्फ भरत पुत्र स्व0 प्रकाश लाल श्रीवास्तव निवासी आलोक नगर बस्ती मीरापुर पो० बच्छाव थाना रोहनियां जनपद वाराणसी पंचवटी तिराहे पर खड़ा होकर कही जाने की फिराक में साधन का इंतजार कर रहा है। मुखबिर की निशादेही पर पंचवटी तिराहे के पास से अभियुक्त मृग्येन्द्र लाल श्रीवास्तव उपरोक्त को पकड़ लिया गया। पकड़े गये अभियुक्त को उसके अपराध का बोध कराते हुए कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 10.50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।पंजीकृत अभियोग का संक्षिप्त विवरण दिनांक 27/06/2023 को आवेदक ने अपने भान्जे हर्षित गुप्ता के लिए नौकरी दिलाने के बहाने मृगेन्द्र लाल श्रीवास्तव पुत्र स्व0 प्रकाश लाल श्रीवास्तव निवासी आलोक नगर कालोनी थाना रोहनिया वाराणसी वर्तमान निवासी गीता देवी का मकान नं0 2/378 मच्छरहट्टा थाना रामनगर वाराणसी में रहता है ने आवेदक से 60000/- रू० (साठ हजार रुपये व राजेन्द्र प्रसाद पुत्र स्व0 जिउत प्रसाद निवासी 2/379 मच्छरहट्टा वार्ड थाना रामनगर वाराणसी से भी 145000/- रु० (एक लाख पैतालिस हजार रुपया) व राकेश कुमार पुत्र जीतू राम निवासी 4/353 पटहारी टोला थाना रामनगर वाराणसी से भी 151000/-रू0 (एक लाख इक्यावन हजार रुपया) नौकरी दिलाने के नाम पर लेकर फर्जी एवं कूटरचित नियुक्ति पत्र व परिचय पत्र दिया है जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-0132/2023 धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री राकेश कुमार सिंह को सुपुर्द किया गया।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 श्री भरत उपाध्याय,उ0नि0 श्री राकेश कुमार सिंह,उ0नि0 श्री अजीत प्रताप यादव,का0 अजय कुमार,का० गौरव भारती थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)