पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*झूठी खबर वायरल कर समाचार पत्र संचालक को फंसाने की साजिश का खुलासा*

Updated on: 28 October, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवा रोड निवासी एवं एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार तथा विभिन्न समाचार पत्रों के एजेंसी संचालक आनंद तिवारी को ठठरा गांव के ही कुछ दबंग दलालों द्वारा एक साजिश के तहत फर्जी मामले में फसाने का दांव चला गया था, लेकिन अब उन्हीं दबंग दलालों का दाव उल्टा पड़ गया है। इस मामले में पीड़ित आनंद तिवारी ने चार नामजद लोगों के खिलाफ सोशल प्लेटफार्म पर झूठी खबर चलाकर मान मर्दन करने के साथ गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में लिखित तहरीर मिर्जामुराद थाना प्रभारी को देकर कार्रवाई की मांग किया है। वही इस मामले में मिर्जामुराद पुलिस तहरीर लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित आनंद तिवारी का आरोप है कि मेरा एक हाकर कछवा रोड स्थित उस दुकान पर एक समाचार पत्र ले जाकर दे दिया,जहां अखबार का पेमेंट समय से न मिलने के कारण पूर्व से ही अखबार बंद हो चुका था। इसकी सूचना जब मुझे मिली तो मैं दुकान पर पहुंच कर अपना पेपर उठा ले आया। इस मामले को दूसरा रूप देने के लिए एक ठठरा गांव के कुछ दबंग लोगों ने एक साजिश के तहत पीड़ित के ऊपर समाचार पत्र चुराने का आरोप लगाकर सोशल प्लेटफॉर्म पर झूठी खबर वायरल करने लगे। पीड़ित ने जब झूठी खबर वायरल करने वालों से इस पर आपत्ति जताया तो साजिशकर्ता एक रायशुमारी करके पीड़ित के घर पर चढ़कर उसके साथ गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित आनंद तिवारी का आरोप है कि ठठरा गांव के कुछ दबंग दलाल आए दिन लोगों से धन वसूली करने के चक्कर में गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। इस तरीके के कई मामलों में पुलिस से शिकायत की गई है,परंतु दबंग दलाल अपने प्रभाव के बल बूते बचते फिर रहे हैं। यदि समय रहते इन दलालों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो समाज के लिए यह दबंग दलाल नासूर बन जाएंगे। वही क्षत्रिय लोगों की माने तो दबंग दलालों का वसूली करना एक सूत्रीय कार्य है,ऐसा नहीं कि सिर्फ आम जनता ही इन दबंग दलालों से प्रताड़ित हो रही है,कई बार तो स्थानीय पुलिस के खिलाफ भी झूठी खबर सोशल प्लेटफॉर्म पर वायरल कर उन्हें भी अर्दब में लेने का प्रयास किया गया,परंतु झूठा प्रयास पुलिस के सामने नाकाम साबित हुआ है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)