पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*देव दीपावली की तर्ज पर आयोजित हुई मां गंगा की भव्य महाआरती* 

Updated on: 28 October, 2026
*देव दीपावली की तर्ज पर आयोजित हुई मां गंगा की भव्य महाआरती* 

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- G20 समिट की बैठक में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे विदेशी डिप्लोमेट्स रविवार शाम दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा सेवा निधि की भव्य आरती देख मंत्रमुग्ध हो गये। योगी सरकार की ओर से विदेशी आगंतुकों के सत्कार के लिए यहां महाआरती का आयोजन किया गया। गंगा तट पर ग्रैंड वेलकम से जी-20 के डिप्लोमैट्स भी अभिभूत दिखे। इसके लिए जिला प्रशासन और गंगा सेवा निधि की ओर से तैयारियों को पहले ही पूरा करा लिया गया था। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दशाश्वमेध की आरती पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। काशीवासियों के लिए हर्षोल्सास की बात है कि G-20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रयास से वाराणसी में इसकी बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि विदेशी डेलिगेशन दशाश्वमेध घाट पर भगवती मां गंगा की आरती में शामिल हुए। गंगा सेवा निधि की ओर से नौ अर्चकों ने मां गंगा की भव्य महाआरती की साथ ही 18 देव कन्याएं भी आरती में शामिल हुईं। जो की मां गंगा की महाआरती को ओर भी भव्यता प्रदान कर रही थी। इस अवसर पर दशाश्वमेध घाट को भव्य रूप से सजाया गया था।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)