पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

थाना चोलापुर पुलिस ने नकबजनी कर नगदी व जेवरात चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी का सामान बरामद

02 July, 2026  |  03:31 PM
थाना चोलापुर पुलिस ने नकबजनी कर नगदी व जेवरात चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी का सामान बरामद

विवेक राय की खास रिपोर्ट

वाराणसी-पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 14-10-2022 को थाना चोलापुर पुलिस नें मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध बब्लू राजभर पुत्र खुनमुन राजभर निवासी ग्राम नवापुरा थाना चोलापुर वाराणसी को गिरफ्तार कर तलाशी ली गयी तो कब्जे से माँ ज्वैलर्स का एक अदद बैंगनी रंग का पर्स व कुछ रुपये बरामद हुए । पर्स खोलकर देखा गया तो कुछ पीली धातु के वस्तु जिसमें सफेद धातु भी है। अभियुक्त की निशांदेही पर झाड़ी में कुछ ज्वैलर्स के रशीद कागजात व रेती आदि सामान मिले । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त उपरोक्त के विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण अभियुक्त- 
अभियुक्त बब्लू राजभर पुत्र खुनमुन राजभर निवासी ग्राम नवापुरा थाना चोलापुर वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष पूछने पर बतला रहा है कि पिछले रविवार की रात को मैं लखराँव पुलिया से चिरईगाँव जाने वाले नहर के किनारे बैठकर शराब पी रहा था तभी 02 व्यक्ति आये जिनको मैं जानता पहचानता नही था वो भी लोग अपने साथ लाए शराब को बैठकर पीने लगे इसी पर हम लोगो की बातचीत होने लगी बातचीत के दौरान मैने उन लोगो को बताया कि भैया मैं बहुत गरीब आदमी हूं इस पर उन लोगो ने कहा कि चलो आज ही तुमको पैसा कमवा दे रहा हूं थोड़ा मेहनत करना पड़ेगा और थोड़ा रिस्क भी है । मैं लालच में आ गया वो लोगो मुझे लेकर मां ज्वैलर्स नवापुरा लेकर आये और बताया कि इसी दुकान मे चोरी करना है उसके बाद हम लोग पीछे से दीवाल कुदकर जंगल झाड़ी में छिपते छिपाते दुकान के पीछे हिस्से पर पहुंचे वहाँ पर उन लोगो ने कहा कि तुम छत पर चढ जाओ और आने जाने वालो पर निगाह रखो जो भी कोई आएगा या अन्य बात होगी तो हम लोगो को सूचित कर देना तब मैं छत पर चढ़ गया और निगरानी करने लगा और वो दोनो व्यक्ति अपने साथ लाए छीनी हथौड़ी से दुकान के पिछले हिस्से के कोने से ईंट निकालने लगे तथा जब अन्दर जाने लायक हो गया तो अन्दर घुसकर चोरी किए उसके बाद मुझे इशारा करके बुलाए और बताये कि काम हो गया है और हम लोग पुनः लखरांव पुलिया के आगे नहर के किनारे पहुंचे वही झाड़ी के किनारे बैठकर चोरी हुए सामान की बंटवारा करने लगे और बटवारे में मुझे 1000 रूपया और यह 1 पैकेट सिक्का व जो आपने पकड़ा है से व चाँदी के सामान मुझे दिया । पैसो की लालच में मैने यह काम किया है। 
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
बब्लू राजभर पुत्र खुनमुन राजभर निवासी ग्राम नवापुरा थाना चोलापुर वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष।
पुलिस टीम का विवरण उ0नि0 विपिन कुमार पाण्डेय थाना चोलापुर, वाराणसी ग्रामीण । 
2.    राह हे0का0 दिनेश यादव थाना चोलापुर, वाराणसी ग्रामीण ।
3.    का0 बृज भूषण यादव थाना चोलापुर, वाराणसी ग्रामीण रहे।
 

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)