पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

????*मिलेट्स के उपयोग से बेहतर स्वास्थ्य बनता है जो हमारी परम्परागत अन्न में निहित होता रहा।*: अमित

03 July, 2026  |  02:54 AM
????*मिलेट्स के उपयोग से बेहतर स्वास्थ्य बनता है जो हमारी परम्परागत अन्न में निहित होता रहा।*: अमित

अभिषेक गुप्ता की खास रिपोर्ट

 

हरहुआ,वाराणसी। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन यू0प0 लखनऊ व डीएम के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (नगर) की अध्यक्षता में आज बुधवार को रायफल क्लब सभागार में "खाद्य सुरक्षा दिवस की थीम "फूड स्टैण्डर्डर सेव लिव्स "से जुड़ी जगरिक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

जागरूकता कार्यक्रम में सहायक आयुक्त खाद्य ।।/अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन वाराणसी अमित,खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ0 गोविंद यादव,डॉ0 मानवेन्द्र कुमार सिंह,डॉ0 सुप्रिया सिंह व श्री मति नितिका केशरी द्वारा खाद्य सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित खाद्य कारोबारियों तथा आम जन मानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता,पैकेजिंग व लेबलिंग तथा फोर्टीफिकेशन,मिलेट्स अर्थात परम्परागत अनाजों के इतिहास व स्वास्थ्य वर्धक गुणों व वर्तमान गेंहू,चावल से उतपन्न व्यधियों की ओर ध्यान आकर्षण कराया गया। खाद्य सचल प्रयोगशाला द्वारा गुणवत्ता व मिलावट की जांच का प्रदर्शन कर दिखाया गया।कार्यक्रम में काशी बिस्कुट एवम कन्फेक्शनरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजित सिंह बग्गा,अध्यक्ष संजय गुप्ता,उड़ाका दलके महामंत्री नितेश जायसवाल,पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष श्री मति चांदनी श्रीवास्तव,श्री मति नताशा तनेजा,अल्पसंख्यक अध्यक्ष सोनी खान,संगीत चौबे,मंडल संगठन मंत्री सुनील गुप्ता एवम व्यपार मंडलों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन /संचालन रमेश कुमार सिंह (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) ने किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)