पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*जी20 कार्यक्रम के दौरान विदेशी मेहमानों की लाइजनिंग के लिए सभी सम्बन्धित जानकारी कर लें-जिलाधिकारी*

03 July, 2026  |  02:54 AM
*जी20 कार्यक्रम के दौरान विदेशी मेहमानों की लाइजनिंग के लिए सभी सम्बन्धित जानकारी कर लें-जिलाधिकारी*

विनोद यति की खास रिपोर्ट

 

*लाइजनिंग अधिकारी प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में डेलीगेट्स के साथ रहेंगे-एस. राजलिंगम*

 

*नोडल अधिकारी खान-पान, मेडिकल इमर्जेंसी सुविधा, ट्रांसपोर्टेशन के साथ वेन्यू की जानकारी अपने पास रखें*

 

*घाटों की सफाई, फसाड लाइट, झालर, सजावट ठीक करालें व टूटी हुई सीढ़ियों की मरम्मत व साइनेज आदि लगाये जायें-डीएम*

 

      वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बुधवार को जिला राइफल क्लब सभागार में जी-20 की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए लाइजनिंग आफिसर्स को निर्देशित किया कि विदेशी मेहमानों की लाइजनिंग के लिए आप सभी सम्बन्धित जानकारी कर लें, क्योंकि आपके साथ बनारस के अलावा प्रदेश व देश की प्रतिष्ठा जुड़ी है और प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में आप डेलीगेट्स के साथ रहेंगे।

   ‌‌ उन्होंने लाइजनिंग अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आप स्मार्ट तरीके से अच्छी पोशाक में अपनी जिम्मेदारी को अंजाम देंगे। लाइजनिंग अधिकारी विदेशी मेहमानों से अनावश्यक बातें नहीं करेंगे, व्यवहार संयमित रखेंगे। इसके अलावा नोडल अधिकारियों से खान-पान, मेडिकल इमर्जेंसी सुविधा, ट्रांसपोर्टेशन के साथ वेन्यू की जानकारी अपने पास रखें।

     जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि एमईए के अधिकारियों से अपने-अपने कार्यों की जानकारी कर लें तथा सभी वेन्यू एयरपोर्ट, होटल ताज, टीएफसी, दशाश्वमेध घाट, सारनाथ क्रूज़ इत्यादि जाकर जांच लें, जहां कोई कमी हो उसे दुरुस्त करायें। उन्होंने सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने की विशेष हिदायत दी और कहा कि विदेशी मेहमानों के ठहरने वाले होटलों को जांच लें विशेष रूप से शौचालयों में अतिरिक्त सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सचिव के भ्रमण के दौरान टीएफसी के गंदे टायलेट पाये जाने का जिक्र किया। घाटों की सफाई पर जोर देते हुए कहा कि फसाड लाइट, झालर, सजावट ठीक करालें व टूटी हुई सीढ़ियों की मरम्मत व साइनेज आदि लगाये जायें।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)