पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में अपराध समीक्षा बैठक व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया*

03 July, 2026  |  02:53 AM
पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में अपराध समीक्षा बैठक व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया*

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस उपायुक्त गोमती जोन की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में अपराध समीक्षा बैठक व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सैनिक सम्मेलन में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगणों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। तत्पश्चात समस्त थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गयी जिसमें जोन के थानों में लम्बित विवेचना/ आईजीआरएस/ प्रार्थना पत्र, हत्या, लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी व महिला सम्बन्धी अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गयी। आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों को भौतिक सत्यापन करते हुए समयबद्धता, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु आदेशित किया गया। चोरी, लूट, नकबजनी व महिला सम्बन्धी अपराधो (पॉक्सो अधिनियम) को वरीयता के आधार पर निस्तारण करने तथा संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही लूट/चोरी/ नकबजनी के पेशेवर अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा व गैंगेस्टर की कार्यवाही व जेल से छुटे अपराधियों की निगरानी करने हेतु कहा गया।विद्यालयों/ स्कूलों की छात्राओं को एण्टी रोमियों व मिशन शक्ति टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग कर समस्याओं को सुनने व हेल्पलाइन नम्बरों से अवगत कराते हुए जागरूकर करने तथा पीड़ित छात्राओं पर सतर्क दृष्टि रखते हुए अभिभावकों के संज्ञान में लाने तथा दोषियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया। साथ ही उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगणों से अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु ग्राम चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान गोमती ज़ोन के अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन, सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा व सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)