पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*ACP करेंगे जांच : SHO और SI पर अवैध खनन में संलिप्तता का आरोप, शिकायतकर्ता को हद में रहने की हिदायत दी गई*

Updated on: 27 October, 2026
*ACP करेंगे जांच : SHO और SI पर अवैध खनन में संलिप्तता का आरोप, शिकायतकर्ता को हद में रहने की हिदायत दी गई*

अतुल सोनी की खास रिपोर्ट

 

SHO चोलापुर और गोसाईंपुर चौकी इंचार्ज पर अवैध खनन में संलिप्तता के आरोप की जांच पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने ACP सारनाथ को दी है। चोलापुर के धनंजय कुमार शर्मा ने SHO और चौकी इंचार्ज की मिलीभगत से नेहिया गांव में अवैध खनन की शिकायत पहले एसीपी सारनाथ से की, इसके बाद धनंजय ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है।

आरोप लगाया कि, गोसाईपुर चौकी और चोलापुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन लगातार हो रहे हैं। सूचना के बावजूद थाना प्रभारी निरीक्षक और चौकी इंचार्ज ने कार्रवाई नहीं की। यह भी आरोप है कि उल्टे शिकायतकर्ता को ही हद में रहने की हिदायत दी गई और उसे ही परेशान किया जाने लगा।

आरोप के मुताबिक, 24 मार्च की रात नेहिया में JCB से अवैध खनन हो रहा था। मिट्टी ढुलाई के लिए कई ट्रैक्टर और ट्रक लगे थे। JCB और लोडिंग की आवाज से लोगों की नींद हराम हो गई। धनंजय ने इसकी शिकायत थाना प्रभारी निरीक्षक चोलापुर से की तो शिकायतकर्ता पर ही वह धौंस जमाने लगे।

शिकायतकर्ता से कहा गया कि आप सीधे JCB मालिक और खनन करा रहे लोगों से ही बात करिए। इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। काफी देर बाद चौकी इंचार्ज गोसाईपुर क्षेत्र में आए और उनके सामने खनन जारी रहा। इसके बाद उन्होंने JCB, ट्रैक्टर और ट्रक सहित खनन करा रहे लोगों को चले जाने का अवसर दिया। इसके बाद भी दो दिनों तक खोदाई हुई।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)