पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

ठेकेदार युवक को साइड दिखाने बुलाकर बुरी तरह मारापीटा गया, थाना पुलिस द्वारा नहीं हुई कार्यवाही,

28 October, 2026  |  06:36 PM
ठेकेदार युवक को साइड दिखाने बुलाकर बुरी तरह मारापीटा गया, थाना पुलिस द्वारा नहीं हुई कार्यवाही,

रजनी सोनी की खास रिपोर्ट

जौनपुर - नगर कोतवाली थाना अंतर्गत मोहम्मद हसन कालेज क्षेत्र स्थित बोदकरपुर निवासी 20 वर्षीय सोनू सोनी पुत्र राजेन्द्र सोनी को जो मकान की छत ढलाई का ठेकेदारी का कार्य करता है जिसे 13/10/2022 की बीते शाम लगभग 6 बजे एक अज्ञात नम्बर 7275652919 से फोन आया की नईगंज आओ एक मकान की छत ढलाई के लिए साइड दिखा दें। जिस पर सोनू ने बताया की मैं अभी साइड पर हूँ लेकिन उसी नम्बर से शाम को पुनः दूबारा अज्ञात नम्बर से फोन आया तो सोनू अपनी बाइक से नईगंज उक्त लोगों के बताए स्थान पर पहुंच गया। सोनू के पहुंचने पर एक युवक मुंह पर मास्क लगाकर आया और नईगंज रेलवे से लगभग दो सौ मीटर सोनू को अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया। जैसे ही सोनू बाइक से उतरा ही था की एक युवक मुंह पर गमछा बांधा कर आया और सोनू पर हमला बोल दिया जिसके बाद उन्हीं दोनों युवकों में एक ने सोनू के मुंह पर बोरा डाल दिया जिसके बाद उसे डंडे से बुरी तरह मारापीटा गया। किसी प्रकार सोनू उन लोगों के चंगुल से मुक्त होने के बाद हाईवे पर भागकर अपनी जान बचाया। उक्त घटना के बाद सोनू अपनी बाइक द्वारा लाइनबाजार थाना जा रहा था कि रास्ते में ही उसी अज्ञात नम्बर से पुनः फोन आया। फोन करने वाले युवक ने उसे फोन पर धमकी दिया की तुम्हारे पिता पेट्रोल पम्प पर नौकरी करते हैं यदि तुमने कोई कार्यवाही किया तो तुम्हें और तुम्हारे पिता को जान से मार देंगे। उक्त घटना के बाद पीड़ित सोनू लाइनबाजार थाना पहुंच अपने साथ हुए घटना की लिखित तहरीर थाना पुलिस को दिया। बड़ी हैरत की बात है की इतनी बड़ी घटना के बाद थाना लाइनबाजार पुलिस ने सोनू की तहरीर मिलने के बावजूद न तो सोनू का डाक्टरी परीक्षण कराया और न ही तहरीर पर कोई मुकदमा लिखा गया। लगता है कि लाइनबाजार थाना पुलिस सोनू के साथ किसी अप्रिय घटना घटित होने के बाद ही उक्त मामले को संज्ञान लेगी, जो अपने में हैं एक बड़ा सवाल??

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)