पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर विवाहिता ने मायके में दी जान*

Updated on: 27 October, 2026
*पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर विवाहिता ने मायके में दी जान*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* क्षेत्र के हरपुर गांव में मायके आई विवाहिता ने पंखे के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।जानकारी के अनुसार हरपुर गांव निवासी चेतनारायण राजभर की पुत्री सविता राजभर उम्र (27) वर्ष की शादी 2018 में रोहनिया थाना क्षेत्र के केशरीपुर गांव निवासी रामजी राजभर के पुत्र दिनेश राजभर से हुई थी।मृतिका के भाई रविशंकर राय ने बताया कि शादी के बाद कुछ महीने तक ससुराल वाले बहन को सही से रखे उसके बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे व मारते-पीटते थे जिससे परेशान होकर बहन करीब एक साल पूर्व मायके आकर रहती थी।बीते सोमवार को रोहनिया थाना क्षेत्र के भास्कर तालाब के पास स्थित मंदिर पर पंचायत हुई वही से उसकी ननद बहन को लेकर ससुराल चली गई।मंगलवार को बहन सविता ससुराल से मायके आई तो बहुत रो रही थी पूछने पर बहन ने बताया कि पति दिनेश शराब पीकर आया और बहुत मारापीटा बोला में तुमको नही रखूंगा और घर से भगा दिया।जिससे बहन काफी दुखी थी।बुधवार की सुबह परिवार के लोग अपने-अपने काम मे व्यस्त थे उसी समय बहन कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।मृतका का बेटा रितिक उम्र (4) वर्ष अपने मां के पास गया तो देखा दरवाजा बंद है तो रोने लगा थोड़ी देर बाद भाई रविशंकर ने आकर खिड़की से अंदर झाकर देखा तो आवक रह गया उसने तुरंत कमरे से अटैच पीछे बने किचन के दरवाजे पर लगाया गया इट को हटाकर कमरे में जाकर विवाहिता को नीचे उतारा पास के किसी अस्पताल में गए जहां डॉक्टर ने विवाहिता को मृत बताया।परिजनों ने इसकी सूचना मिर्जामुराद पुलिस को दिया सूचना पर पहुंचे खजुरी चौकी प्रभारी रविकांत चौहान ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।मृतिका एक बेटा रितिक उम्र (4) वर्ष व एक बेटी लाडो उम्र (2) वर्ष की मां बताई गई।मौत की सूचना मिलते ही मृतिका के माता-पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।वही मृतिका के भाई ने बताया कि ससुराल वालों के खिलाफ बहन ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराई है जो चल रहा है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)