पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*मण्डल द्वितीय के कर्मचारियों  ने  6 माह से वेतन न मिलने  के विरोध में आज अधिक्षण अभियन्ता कार्यालय सिगरा पर  किया जोरदार   प्रदर्शन*

Updated on: 27 October, 2026
*मण्डल द्वितीय के कर्मचारियों  ने  6 माह से वेतन न मिलने  के विरोध में आज अधिक्षण अभियन्ता कार्यालय सिगरा पर  किया जोरदार   प्रदर्शन*

अतुल राय की रिपोर्ट

 समस्या का समाधान न होने के कारण बृहस्पतिवार भी जारी रहेगा धरना प्रदर्शनवाराणसी।विधुत मज़दूर पंचायत उ0प्र0 के बैनर तले कम्प्यूटर आपरेटरों का 6महीने से  वेतन भुगतान न करने के विरोध में अधिक्षण अभियन्ता,नगरीय विधुत वितरण मण्डल-द्वितीय वाराणसी को दिए गए नोटिस के तारतम्य में जोरदार धरना प्रदर्शन किया और कल दूसरे भी जारी रहेगा।सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिक्षण अभियंता महोदय से लगातार अनुरोध किया गया कि कैश काउंटर ऑपरेटरों का 6महीने से लंबित वेतन के भुगतान को जल्द से जल्द कराने सहित पूर्व में सभी अधिशासी अभियंता की मौजूदगी में अधिक्षण अभियंता के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता में कर्मचारी समस्याओं को लेकर हुए समझौते का पालन कराइये किंतु इनके द्वारा ध्यान नही दिया गया जिससे कर्मचारी आक्रोशित होकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ा है।प्रदेशमंत्री जिउतलाल ने बताया कि एक तरफ केन्द्र सरकार और राज्य सरकार श्रम संघठनो से लगातार संपर्क कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने हेतु लगातार आदेश जारी कर रही है वही दूसरी तरफ ये अधिकारी उन आदेशो का खुला उलंघन कर रहे है। यदि ये अधिक्षण अभियंता सरकार के आदेशों के अनुरूप श्रम संघठनो से बात कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कर देते तो इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को कार्य से विरत  होकर इतना बड़ा प्रदर्शन नही करना पड़ता।मण्डल मंत्री अंकुर पाण्डेय ने बताया कि अधिक्षण अभियन्ता द्वारा कर्मचारी समस्याओं का समाधान न होने के कारण 11बजे से धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।सभा की अध्यक्षता पंकज सिंह ने एवं संचालन अंकुर पाण्डेय ने किया,धरना प्रदर्शन को जिउतलाल,विजय सिंह,सुनीता मजूमदार,मोनिका केशरी,राघवेंद्र गोस्वामी,अंकुर पाण्डेय,गुलाबचंद,पंकज सिंह,इंद्रपाल सिंह,पचुलाल,अशोक कुमार,अमितानंद त्रिपाठी,संतोष कुमार,पंकज राय,सौरभ श्रीवास्तव,धनपाल सिंह,प्रशांत सिंह,आदि पदाधिकारी ने संबोधित किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)