पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*रोडवेज बस की चपेट में आने से मोपेड सवार की मौत एक घायल*

03 July, 2026  |  01:39 AM
*रोडवेज बस की चपेट में आने से मोपेड सवार की मौत एक घायल*

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

 

चोलापुर- चोलापुर थाना अंतर्गत पूरेधूशाह में शुक्रवार की सुबह मोपेड सवार और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस से हुई घटना में एक युवक की मौत हो गई ।जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। घटना को लेकर युवाओं में नियार बेला संपर्क मार्ग जाम कर दिया। पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक हुई। अजगरा चौकी के पुलिस कर्मियों के सामने गुस्साए लोगों ने रोडवेज के शीशे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है, स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाराणसी से आजमगढ़ जाने वाली बसें बहुत तेजी से जाती हैं तो अक्सर दुर्घटना का कारण बनी रहती है। खानपुर थाना क्षेत्र के बहुरा गाजीपुर के रहने वाले बंशराज मौर्या का सबसे छोटा पुत्र शिवराम मौर्य 20 वर्ष अपने पड़ोसी कुलदीप मौर्य के साथ मोपेड से सुबह अजगरा से परचून की दुकान के लिए सामान खरीदने जा रहा था। अजगरा चौकी से 500 मीटर पहले उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस तेजी से नियार होते हुए आजमगढ़ को जा रही थी ।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन तेज था एक महिला को बचाने के बाद ड्राइबर में वाहन का स्टेरिंग काटा नियार की तरफ से अजगरा जा रहे दोनों युवक के सामने ऑटो आने से ओवरटेक करते समय आमने - सामने दोनों मे जोरदार टक्कर हुई घटना। स्थल पर ही शिवराम मौर्य की मौत हो गई। उसका साथी पन्ना मौर्य का पुत्र कुलदीप मौर्य घायल हो गया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था ।दुर्घटना होने पर तत्काल स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर पिटाई करते हुए। अजगरा चौकी पुलिस भेज दिया सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों और गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर चोलापुर थाने भेज दिया। घटनास्थल पर जुटे सैकड़ों लोगों ने पुलिस पर जमकर भड़ास निकाली और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस ईट पत्थर से छतिग्रस्त कर दिये, घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी तुरंत मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने कहा कि आजमगढ़ से आने जाने वाली बस भी तेजी से आते जाते हैं जिससे दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है थाना अध्यक्ष चोलापुर राजेश त्रिपाठी ने बताया की प्रार्थना पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। और मुआवजे से संबंधित पत्र अधिकारियों को भेजा जाएगा ।मृतक पांच भाई और पांच बहन में सबसे छोटा है। मृतक की मां फुलवंती देवी और उनके परिवार वालों का रो -रोकर बुरा हाल है ।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की मोपेड और बस के बीच हुई टक्कर में मौत को लेकर लोगों ने कहा कि यदि युवक हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती है स्थानीय लोगों ने कहा कि मोपेड सवार और वाहन के बीच टक्कर में सर वाहन से टकराने से उसकी मौत हुई हेलमेट होता तो जान बच सकती थी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)