पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में अपराध समीक्षा बैठक व सैनिक सम्मेलन का आयोजन*

03 July, 2026  |  01:27 AM
*पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में अपराध समीक्षा बैठक व सैनिक सम्मेलन का आयोजन*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में अपराध समीक्षा बैठक व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सैनिक सम्मेलन में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगणों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही कर्मचारीगण को अनुशासन, ड्यूटी पर बावर्दी दुरुस्त सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया । तत्पश्चात समस्त थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गयी जिसमें जोन में लम्बित आईजीआरएस/प्रार्थना पत्र, हत्या, लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी व महिला सम्बन्धी अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गयी । आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों को भौतिक सत्यापन करते हुए समयबद्धता, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु आदेशित किया गया । बलवा, अपहरण, लूट, अवैध शराब की बिक्री, पशु तस्करी, जुआ, वाहन चोरी व चोरी का सामान खरीदने व बेचने वालों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा जनपद बॉर्डर व थाना क्षेत्रो में बैरियर लगाकर प्रभावी चेकिंग के लिए निर्देशित किया गया। महिला सम्बन्धी अपराधों (पॉक्सो अधिनियम, दहेज हत्या) को वरीयता के आधार पर निस्तारण करने तथा संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही लूट/चोरी/नकबजनी के पेशेवर अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा व गैंगेस्टर की कार्यवाही व जेल से छूटे अपराधियों की निगरानी करने हेतु कहा गया।इस दौरान गोमती ज़ोन के अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा व सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)