पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*दो ट्रको की भीषण टक्कर से रिंग रोड पर हुआ हादसा,एनडीआरएफ ने बचाई ड्राइवर की जान*

03 July, 2026  |  01:17 AM
*दो ट्रको की भीषण टक्कर से रिंग रोड पर हुआ हादसा,एनडीआरएफ ने बचाई ड्राइवर की जान*

विनोद यति की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी-वाराणसी के चांदमारी इलाके में मौजूद रिंग रोड से अक्सर गाड़ियां तेज गति से गुजरती हैं। आज बुधवार की सुबह दो ट्रकों की चांदमारी रिंग रोड चौराहे पर आपस में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ट्रकों के ढांचे क्षत-विक्षत हो गए। उसी समय एनडीआरएफ की टीम रोजाना की तरह सुबह की पीटी के समय दौड़ लगाते हुए उप कमाडेंट प्रेम कुमार पासवान के नेतृत्व में रिंग रोड के नज़दीक से गुजर रही थी। जैसे ही उन्होंने दुर्घटना के बारे में सुना तो तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ लगाकर पहुंच गए। ट्रक का सामने का ढांचा बुरी तरह से टूट गया था और ट्रक का ड्राइवर स्टेरिंग और फ्रंट बॉडी से दबा हुआ था। एनडीआरएफ की टीम ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और जल्दी ही उसे सुरक्षित बाहर निकाल दिया। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में एंबुलेंस की सहायता से उसे उपचार के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एनडीआरएफ के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की और ट्रक ड्राइवर के जीवन को बचाने के लिए आभार व्यक्त किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)