पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*लोहता पुलिस ने निकाली बाइक रैली

03 July, 2026  |  01:16 AM
*लोहता पुलिस ने निकाली बाइक रैली

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

लोहता- शांतिपूर्ण नगर निकाय चुनाव व मतदाता जागरूकता के लिए लोहता पुलिस ने आज बुधवार को नगर क्षेत्र में बाइक रैली निकाली।चुनाव ब्यवस्थाओ में शांति रहे व अधिक प्रतिशत में मतदान हो इस निमित्त लोहता थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में दोपहर में बाइक रैली निकाली गई।यह रैली नगर के सभी वार्डो और मोहल्लों से होकर निकाली गई। लोहता थानाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव एक पर्व जैसा है सभी को इसमें उल्लास के साथ प्रतिभाग करना चाहिए और मतदाताओं को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। बाइक रैली में लोहता थाने के उपनिरीक्षक समेत सिपाही शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)