पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*बदमाशों ने डीएवी कालेज में क्रिकेट कोच को मारी गोली, हालत*

03 July, 2026  |  01:13 AM
*बदमाशों ने डीएवी कालेज में क्रिकेट कोच को मारी गोली, हालत*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। कोतवाली थाना के डीएवी कालेज में सोमवार की सुबह बदमाशों ने क्रिकेट कोच रामलाल यादव उर्फ दादा को गोली मार दी। घायल कोच को मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना के बाद मौके पर डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम व पुलिस अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। क्रिकेट कोच सुबह डीएवी कालेज में मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने वहां पहुंचकर उनके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली लगने से कोच गिर पड़े। इससे कालेज में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गोली की सूचना के बाद महकमे में खलबली मच गई। आननफानन में डीसीपी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल कोच को सिंह मेडिकल भेजवाया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही। पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद किए। घटना की छानबीन की जा रही है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)