पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*मुंबई से लौट रहे युवक का गहने व रुपए से भरा बैग लिफ्ट देने का झांसा देकर फरार हुआ बाइक सवार*

03 July, 2026  |  12:54 AM
*मुंबई से लौट रहे युवक का गहने व रुपए से भरा बैग लिफ्ट देने का झांसा देकर फरार हुआ बाइक सवार*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चोलापुर- चोलापुर क्षेत्र में मुंबई से लौटे यात्री से बाइक सवार ने उचक्कागिरी की घटना को अंजाम दे दिया। बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।चोलापुर क्षेत्र में मुंबई से लौटे यात्री उचक्कागिरी की घटना सामने आई है। बाइक सवार लिफ्ट देने के बहाने यात्री का बैग लेकर फरार हो गया। पीड़ित के मुताबिक, बैग में लाखों रुपये के सामान थे। उसने इसकी सूचना चोलापुर थाने की पुलिस को दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।चंदवक निवासी विपिन कुमार गुप्ता मुंबई में नौकरी करता है। वह नौकरी से छुट्टी लेकर गुरुवार सुबह ट्रेन से वाराणसी पहुँचा।ऑटो लेकर पांडेयपुर पहुंचा। वहां सड़क किनारे खड़े होकर चंदवक के लिए गाड़ी का इंतजार करने लगा। इस दौरान एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा। उसने विपिन को बताया कि वो पतरही जा रहा है, रास्ते में चंदवक पड़ता है तो उसे वहां उतार देगा।पेट्रोल खत्म होने की बात कहकर लगवाया बाइक में धक्का लगाने को कहा उसकी बातों आकर विपिन बाइक पर बैठ गया। मोहाव चौराहे के पास बाइक सवार ने कहा कि पेट्रोल खत्म हो गया। उसने विपिन का बैग ले लिया और कहा कि कुछ दूर पर पेट्रोल पंप है। वहां तक धक्का दे दीजिए।सीट से उतर कर विपिन बाइक को धक्का देने लगा। कुछ दूर जाने के बाद बाइक चालू कर बाइक सवार तेज गति में भाग निकला। विपिन ने अपना बैग छीनने की कोशिश की लेकिन असफल रहा। अपने साथ सेकेंड भर में हुई उचक्कागिरी की घटना से वो सन्न रह गया।मौके पर पहुंचे राहगीरों ने विपिन को संभाला। विपिन के मुताबिक, बैग में 14000 लगभग नगद और सोने के जेवरात रखे थे। जिसकी कीमत लगभग लाखों में है। मोहाव चौराहे पर लगे सीसी कैमरे में घटना कैद है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)