पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*बड़ागाँव पुलिस ने चेकिंग के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद मोटरसाइकिल तथा पर्स बरामद*

03 July, 2026  |  12:52 AM
*बड़ागाँव पुलिस ने चेकिंग के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद मोटरसाइकिल तथा पर्स बरामद*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा सघन चेकिंग के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र में चोरी करने वाले दो वांछित अभियुक्त भदौरिया आदिवासी पुत्र रहीशलाल आदिवासी निवासी ग्राम सिन्दवाहा थाना महरौनी जनपद ललितपुर तथा खुदवीर पारदी पुत्र राजपाल निवासी ग्राम तिजारपुर थाना मायापुर जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश को दिनांक 26.04.2023 को कोईराजपुर सरकारी ट्यूबवेल तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा एक अदद पर्स बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 सचिन कुमार चौकी प्रभारी हरहुआ,उ0नि0 मुनिशंकर वर्मा,उ0नि0 विशाल कुमार सिंह,का0 पंकज कुमार,का0 मुकेश कुमार, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)