पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*अपहरण कर हत्या करने के मामले में बाल अपचारी समेत कुल चार अभियुक्तगण को चौबेपुर पुलिस के द्वारा किया गया गिरफ्तार*

Updated on: 28 October, 2026
*अपहरण कर हत्या करने के मामले में बाल अपचारी समेत कुल चार अभियुक्तगण को चौबेपुर पुलिस के द्वारा किया गया गिरफ्तार*

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

 

*कुल 2 अदद मोटर साइकिल,1 अदद एंड्रॉयड फोन व मृतक के शव की बोरी से 2 अदद ईट बरामद*

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-132/2023 धारा 364/147/148/302/201 / 34 भादवि थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1. राजेश पुत्र रामधनी निवासी ग्राम लूठा खुर्द थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी 2. अजय कुमार उर्फ गोलू पुत्र धर्मेन्द्र कुमार उर्फ पिन्टू निवासी ग्राम लूठा खुर्द थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी 3 करन कुमार पुत्र शिवधनी राम निवासी ग्राम लूठा खुर्द थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी 4. एक नफ़र बाल अपचारी उम्र करीब 15 वर्ष को दिनांक- 16.04.2023 को समय करीब 17.00 बजे ग्राम लूंठाखुर्द थाना चौबेपुर से गिरफ्तार कर कुल 02 अदद मोटर साइकिल, 01 अदद एंड्रॉयड फोन व मृतक के शव की बोरी से 02 अदद ईट बरामद किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूँछताछ करने पर अभियुक्त राजेश ने बताया कि राहुल मेरा भांजा था, जिसका सम्बन्ध मेरे भाई दिनेश की लड़की से हो गया था और बात-चीत करता था तथा बार-बार मेरे घर पर आता था, जिससे हम लोगो की बेईज्जती होती थी। हमारे पिता पूर्व प्रधान रहे है तथा भाई दिनेश भी पुलिस में नौकरी करते हैं तथा मै भी सरकारी नौकरी में हूँ। काफी समझाने बुझाने के बाद भी राहुल अपनी आदत से बाज नही आ रहा था तब मैने, दिनेश, धर्मेन्द्र उर्फ पिन्टू, सौरभ उर्फ साहेब, गोलू उर्फ अजय कुमार, करन व आकाश ने मिलकर एक साथ प्लान बनाया तथा दिनेश के ससुर त्रिभुवन ने सलाह दिया कि इतनी बेइज्जती ठीक नहीं है, इसको किनारे लगाओ। तब मैने, दिनेश व उनके ससुर त्रिभुवन ने भाई की लड़की से फोन करवाकर राहुल को घर बुलवाया तथा हम लोग रास्ते में जाल्हूपुर बाजार के किनारे अम्बा जाने वाली रोड के पास राहुल के आने का इन्तजार कर रहे थे जब राहुल आया तब हम लोगो ने उसे रोककर वहीं पर मारकर गिरा दिया तथा लाश को करन ने मोटरसाइकिल पर लाद कर सौरभ उर्फ साहेब पीछे से पकड़ लिये और उसको ले जाकर लूंठाखुर्द हमारे मशीन पर ले आये जहाँ पर मैं एक प्लास्टिक की बोरी ले आया और उसी बोरी में हम लोग मिलकर राहुल की लाश को भरकर वही पड़े दो ईट को डालकर लाल कपड़े से बोरी का मुंह बांध दिये तथा उसी मोटरसाइकिल पर रखकर सौरभ उर्फ साहेब व करन ले जाकर सरसौल घाट के पास गंगा नदी में घुसकर डाल दिये। हम लोग ईटा इसलिये डाले थे कि लाश पानी में डूबी रहे।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 दिनेश कुमार मौर्य,उ0नि0 देवेन्द्र कुमार गुप्ता,का0 अजीत सिंह यादव,हे0का0 देवनाथ यादव,हे0का0 बृजकिशोर थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)