पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*सदस्यों के हंगामे से अनिश्चितकालीन टला प्रबन्ध समिति का चुनाव* 

03 July, 2026  |  12:14 AM
*सदस्यों के हंगामे से अनिश्चितकालीन टला प्रबन्ध समिति का चुनाव* 

अभिषेक गुप्ता की खास रिपोर्ट

 

चिरईगांव-चिरईगांव विकास खण्ड के ग्राम पंचायत नरायनपुर स्थित राजन्दन साहू इण्टरमीडिएट कालेज के प्रबंध कमेटी के चुनाव में रविवार को नये और पुराने सदस्यों की सदस्यता को लेकर घण्टो विरोध प्रदर्शन के माध्यम से आन्दोलन किया गया। जिसके चलते जिलाविद्यालय निरीक्षक की ओर से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक बैरंग वापस लौट गए।ग्रामीणों के अनुसार इस कालेज में पूर्व माध्यमिक विद्यालय समिति का चुनाव तीन वर्षों के लिए होता रहा है। कालेज के उच्चीकृत होने की दशा में कालेज प्रबंधन के लिए इसी सदस्यों में से प्रबन्ध समिति के लिए चुने जाते रहे हैं । पिछला चुनाव सन् 2018 में कराया गया।अब चुनाव पांच वर्ष पर कराया जाना था।डी आई ओ एस ने उप प्रबंधक को शेष अवधि के लिए प्रबन्क के लिए नामित कर दिया। सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रबंध समिति का चुनाव समय से नहीं कराया गया। इसके लिए रजिस्ट्रार और डी आई ओ एस को‌ पत्र लिखकर अवगत करा दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच प्रबन्धक व अध्यक्ष ने बिना नियम कायदे के कुछ नया सदस्य बना कर चुनाव का आदेश करा कर सूचना देना प्रारंभ कर दिया। जानकारी होने पर कुछ ऐसे पुराने सदस्य नाराज हो गए जिन्हें शुल्क लेकर मृतक प्रबन्धक ने सदस्य तो बनाया लेकिन वर्तमान चुनाव में उन्हें नहीं बुलाया गया। 

आपको बता दे कि रविवार को इंण्टर कालेज परिसर में चुनाव होना था । डी आई ओ एस की ओर से नामित पर्यवेक्षक भी समय से पहुंच गए लेकिन चुनाव के लिए आवेदन करने वाले प्रबन्धक व अध्यक्ष खुद नहीं दिखाई दिये। इसके पहले बड़ी संख्या में ग्रामीण पुराने बनाये गये सदस्यों को साथ लेकर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और वहीं प्रदर्शन और हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। काफी देर तक रुकने के बाद लोगों से पूछताछ कर चुनाव पर्यवेक्षक वापस लौट गए।इस दौरान मौके प्रमुख रूप से नरायनपुर के ग्राम प्रधान सेवक यादव, पूर्व ग्राम प्रधान रामजी पहलवान, संजीव कुमार सिंह प्रधान ,अवनीश कुमार पाठक, आशीष पाण्डेय, रोशन यादव, दिनेश यादव, पूर्व प्रधानाचार्य प्रेमनाथ चौबे सहित बड़ी संख्या में सदस्य व ग्रामीण उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)