पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

फेस्टिव सीजन से पहले सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, इतना गिर सकता है दाम

02 July, 2026  |  02:22 PM
फेस्टिव सीजन से पहले सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, इतना गिर सकता है दाम

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल में जारी बिकवाली से भारत को काफी राहत मिलने की उम्मीद है. ऐसे में इस साल त्योहारों के समय पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है. ऐसी उम्मीदें भी हैं कि पेट्रोल-डीजल के भाव 2 से 3 रुपए प्रति लीटर कम हो सकते हैं.

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन के शुरू होने से पहले आम आदमी को महंगाई से थोड़ी राहत मिल सकती है. दरअसल बात ये ही कि मौजूदा समय में क्रूड ऑयल यानी कच्चे तेल के दाम काफी नीचे चले गए हैं. ऐसे में कई सारी मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबरें चल रही हैं कि बेहद जल्द पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती देखने को मिल सकती है. 

क्रूड ऑयल के दाम में बंपर गिरावट

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल में जारी बिकवाली से भारत को काफी राहत मिलने की उम्मीद है. ऐसे में इस साल त्योहारों के समय पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है. ऐसी उम्मीदें भी हैं कि पेट्रोल-डीजल के भाव 2 से 3 रुपए प्रति लीटर कम हो सकते हैं. फिलहास ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर प्रति बैरल के भी नीचे कारोबार कर रहा है. आज दूसरे दिन की गिरावट में क्रूड करीब 5 फीसदी तक टूट गया है. 

फेस्टिव सीजन में घटेंगे पेट्रोल के दाम

कच्चे तेल की कीमतों में जारी गिरावट का असर भारत पर भी देखने को मिल सकता है. कम भाव पर मिलने वाले कच्चे तेल से पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2 से 3 रुपए प्रति लीटर तक घट सकती है. ऐसे में बढ़ती महंगाई से भी राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है. 

इस वजह से गिर रहे हैं कच्चे तेल के दाम

कच्चे तेल में जारी गिरावट की वजह चीन में कोविड लॉकडाउन और ब्याज दरों में बढ़ोतरी से मंदी की आशंका है. चुंकि चीन दुनिया के सबसे बड़े क्रूड इंपोर्टर में से एक है, लेकिन लॉकडाउन से डिमांड पर असर पड़ेगा. इससे इंपोर्ट घट सकता है. इसी तरह दुनियाभर की सेंट्रल बैंकों द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी से भी खपत पर असर पड़ने की आशंका है, क्योंकि दरें बढ़ने से ग्लोबल मंदी की आशंका जताई जा रही है. 

अभी और गिरेंगे कच्चे तेल के दाम

जी बिज हिंदी के साथ बात चीत में मेहता इक्विटीस के राहुल कलंत्री के मुताबिक कच्चे तेल में आगे भी गिरावट जारी रहेगी. चीन में नए कोविड लॉकडाउन से क्रूड की डिमांड पर असर पड़ेगा. साथ ही मजबूत डॉलर से भी कच्चे तेल पर दबाव बने रहने की आशंका है. 

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)