पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*नाबालिग किशोरी बरामद, अपरहणकर्ता गिरफ्तार*

Updated on: 28 October, 2026
*नाबालिग किशोरी बरामद, अपरहणकर्ता गिरफ्तार*

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

*मिर्जामुराद।* क्षेत्र के एक गांव से बीते 2 अप्रैल को 13 वर्षीया किशोरी रहस्यमय परिस्थिति में घर से गायब हो गई थी।पुलिस ने किशोरी के भाई के तहरीर पर अपरहण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी के तलाश में जुट गई थी।गुरुवार को मिर्जामुराद पुलिस ने अपरहणकर्ता को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया।

मिर्जामुराद एसओ दीपक कुमार रनावत ने बताया कि किशोरी की तलाश जारी थी गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर रूपापुर के पास से अपरहणकर्ता भोरकला निवासी बादल पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने लिखा पड़ी के बाद जेल भेज दिया वही किशोरी को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ दीपक कुमार रनावत, एसआई संग्राम सिंह यादव, कांस्टेबल फूलचन्द्र व धर्मेंद्र कुमार रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)