पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*माता शीतला धाम में दो दिवसीय मेला सकुशल सम्पन्न होने पर थानाध्यक्ष समेत पुलिस टीम को किया गया सम्मानित*

Updated on: 27 October, 2026
*माता शीतला धाम में दो दिवसीय मेला सकुशल सम्पन्न होने पर थानाध्यक्ष समेत पुलिस टीम को किया गया सम्मानित*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर मां शीतला धाम में लगे दो दिवसीय मेला सकुशल सम्पन्न कराने पर शुक्रवार को प्रतापपुर गांव शीतला माता मंदिर के पास स्थित सी.बी.एस इंटरमीडिएट कालेज में मिर्जामुराद एसओ दीपक कुमार रनावत व खजुरी चौकी प्रभारी रविकांत चौहान को मंदिर के व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य त्रिभुवन नाथ सिंह व पूर्व प्रधान रुद्र प्रताप सिंह द्वारा माल्यार्पण करने के बाद स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।बताते चले कि माता शीतला धाम पर लगने वाला मेला प्रत्येक वर्ष चैत्र पूर्णिमा पर दो दिवसीय लगता है।जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्रित होती है।यह धाम अपने आप में आलौकिक है क्योंकि यहां माता के आलोप रूप की उपासना की जाती है।यहां पर मां के दर्शन करने के लिए काफी दूर दराज से लोग आते है।इस अवसर पर मिर्जामुराद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों द्वारा मेला सकुशल सम्पन्न कराया गया ।इस दौरान कालेज के अध्यापकों द्वारा उमेश उपाध्याय (पत्रकार) व अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित' (पत्रकार) को माल्यार्पण करने के बाद स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।इस दौरान चंद्रभान सिंह, प्रबंधक त्रिवेदी नाथ, मिर्जामुराद थाने के पुजारी अजय मिश्रा, गजराज, पूर्व प्रधान बबलू सिंह, आनंद त्रिपाठी, चांदनी, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)