पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*जेब पर एक और झटका! 1 अप्रैल से पैरासिटामोल समेत 900 दवाओं के 12% तक बढ़ेंगे* दाम *

Updated on: 28 October, 2026
*जेब पर एक और झटका! 1 अप्रैल से पैरासिटामोल समेत 900 दवाओं के 12% तक बढ़ेंगे* दाम *

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अभिषेक गुप्ता

*जेब पर एक और झटका! 1 अप्रैल से पैरासिटामोल समेत 900 दवाओं के 12% तक बढ़ेंगे* दाम * नई दिल्ली : महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को 1 अप्रैल के एक और झटका लगने वाला है और अब जरूरी दवाओं के लिए लोगों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। एक अप्रैल से पेनकिलर्स से लेकर एंटीबायोटिक समेत कई जरूरी दवाओं के दाम बढ़ने वाले हैं। बता दें कि जरूरी दवाओं की कीमतों में 12 फीसदी की बढ़ोतरी तय की गई है।

पेन किलर, एंटी इंफेक्‍शन और दिल की बीमारियों की दवाइयों से लेकर एंटीबायोटिक्स दवाओं की कीमतें उनमें शामिल हैं जिनकी कीमतें 1 अप्रैल से बढ़ने जा रही है। सरकार ने दवा कंपनियों को एनुअल होलसेल प्राइज इंडेक्स (WPI) में बदलाव के अनुरूप दवा की कीमतें बढ़ाने की अनुमति दे दी है। जिन दवाइयों की कीमतें बढ़ेंगी, उनमें पैरासिटामोल भी शामिल है, जिसका सामान्य बुखार और दर्द में इस्तेमाल होता है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)