पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन आरती सिंह ने किया थाना चौबेपुर का वार्षिक निरीक्षण*

Updated on: 27 October, 2026
*पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन आरती सिंह ने किया थाना चौबेपुर का वार्षिक निरीक्षण*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी-पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी श्रीमती आरती सिंह के द्वारा थाना चौबेपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा सर्वप्रथम गार्द की सलामी ली गयी तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण करते हुए प्रशासनिक भवन, बैरक, सीसीटीएनएस कम्प्यूटर कक्ष, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क साइबर हेल्प डेस्क, हवालात व मेस का भौतिक परीक्षण किया गया तथा उनकी निरन्तर साफ सफाई एवं मरम्मत हेतु प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। थाना परिसर में खड़े लावारिस व मुकदमाती वाहनों तथा कार्यालय के रजिस्टरों व अभिलेखों के रख-रखाव का जायजा लिया गया तथा सम्यक विधिक कार्यवाही करते हुए लम्बित मालों के निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक एवं थाना हेड मोहर्रिर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। थाना मेस में खाने की गुणवत्ता के सम्बन्ध में कर्मचारियों से फीडबैक लिया गया तथा प्राप्त सुझावों को अमल में लाये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के महत्वपूर्ण रजिस्टरों- त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, साम्प्रदायिक विवाद एवं सूचना रजिस्टर, जमानत रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, आर्डरबुक तथा पैरवी रजिस्टर आदि का गहनता से अवलोकन किया गया तथा सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद महिला पुलिस कर्मियों को पीड़ित महिलाओं के प्रति सहानुभूति पूर्वक व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं के समुचित समाधान कर नियमित फीडबैक लेने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही मिशनशक्ति, एण्टी रोमियो टीम एवं महिला बीट पुलिस कर्मियों को शासन द्वारा नारी सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे अभियान तथा महिला हेल्प लाइन नम्बरों के सम्बन्ध में आमजन को जागरुक करने तथा समय समय पर क्षेत्र में जागरुकता कार्यक्रम चलाये जाने एवं असमाजिक तत्वों के विरुद्ध सम्यक विधिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन कर सम्बन्धित अधि / कर्म. गण को आगन्तुक/पीडित से प्राप्त शिकायतों पर यथाशीघ्र कार्यवाही करते हुए उनके समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा मौके पर मौजूद फरियादियों की समस्या को सुनते हुए प्रभारी निरीक्षक को समुचित निस्तारण हेतु आदेश-निर्देश दिये गये। लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा के उपरान्त विवेचनाओं को गुण-दोष के आधार पर समय से निस्तारित करने एवं अपराध नियंत्रण हेतु थाना क्षेत्र में गश्त बढ़ाने एवं जघन्य अपराधों से सम्बन्धित तथा वांछित / फरार / इनामिया / वारंटी अभियुक्तों की जल्द गिरफ़्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया साथ ही थाना प्रभारी व समस्त हल्का प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में निरन्तर भ्रमणशील रहते हुए संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चेकिंग करने एवं क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों, सक्रिय अपराधियों, जेल से छूटे व जमानत पर आये अपराधियों की सतत् निगरानी करते हुए अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)