पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*क्रिकेट एकेडमी अमौली के दो खिलाड़ी आईपीएल में चयनित, खिलाड़ियों में हर्ष*

Updated on: 27 October, 2026
*क्रिकेट एकेडमी अमौली के दो खिलाड़ी आईपीएल में चयनित, खिलाड़ियों में हर्ष*

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*चिरईगांव* विकास खण्ड के ग्राम पंचायत अमौली स्थित इंटर नेशलन क्रिकेट एकेडमी में तैयारी करने वाले केदार घाट वाराणसी निवासी शुभम यादव का चयन नेट बालर के तौर पर व छितौना निवासी कृष्णकांत पाण्डेय का चयन राजस्थान राॅयल चयन दिल्ली कैपिटल्स में नेट बालर के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों का शनिवार को एकेडमी पर जोरदार स्वागत किया गया।एकेडमी में वर्तमान में 56 खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं।एकेडमी के दो खिलाड़ियों का चयन आईपीएल में होने के बाद खिलाड़ियों में उत्साह है।स्वागत कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभा किसी प्रलोभन की मोहताज नही होती है और ना ही उसे निखरने से कोई रोक सकता है। प्रत्येक परिस्थिति मे अपना रास्ता निकाल ही लेती है। जरुरत होती है तो बस सच्ची लगन और कड़ी मेहनत की। इस बाबत क्रिकेट कोच स्वतंत्र यादव उर्फ टीपू ने बताया कि इन दोनो के खेल के प्रति रुझान को देख कर दोनो को विशेष रुप से 6 से 8 घंटे तक प्रैक्टिस करवाया गया। जिसका परिणाम काफी सुखद है, मै बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।और मुझे पूरी आशा है कि ये दोनो ही हमारे ग्राऊंड, क्षेत्र व काशी का नाम रोशन करेंगे। सहायक कोच विनय सिंह, तारकेश्वर उर्फ दरोगा प्रधान, शुनिल यादव, बृजेश यादव अभिषेक सिंह, गोविन्द यादव,भोपा गुरू गुड्डू सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)