पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*समाधान दिवस पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन आर0एस0 गौतम ने थाना लंका व थाना चितईपुर में फरियादियों की सुनी फरियाद*

Updated on: 28 October, 2026
*समाधान दिवस पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन आर0एस0 गौतम ने थाना लंका व थाना चितईपुर में फरियादियों की सुनी फरियाद*

विनोद यति की खास रिपोर्ट 

 

वाराणसी-माह के द्वितीय शनिवार को काशी जोन के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन हुआ। पुलिस उपायुक्त काशी जोन आर0एस0 गौतम ने थाना लंका व थाना चितईपुर पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। शिकायतों को निर्धारित समयावधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को रजिस्टर में अंकित करके दोनों पक्षों को सूचित करते हुए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर संबंधित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सीमा के अन्दर कराया जाए। पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन द्वारा प्रभारी निरीक्षक लंका व थानाध्यक्ष चितईपुर के साथ थाने पर उपस्थित उपनिरीक्षकगण को निर्देशित किया गया कि थाना दिवस पर प्राप्त समस्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सीमा के अन्दर किया जाय तथा जो भी प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं सम्बन्धित विभाग/ उच्चाधिकारीगण कार्यालय के माध्यम से निस्तारण करायें। थाना समाधान दिवस में आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)